Uncategorized

गुरु पर्व व कार्तिक पूर्णिमा पर राज्य स्थापना दिवस पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का किया आयोजन l

गुरु पर्व व कार्तिक पूर्णिमा पर राज्य स्थापना दिवस पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का किया आयोजन


गुरु पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा महापर्व के शुभावसर पर उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में राज्य स्थापना सप्ताह समारोह पर आयोजित किए जा रजंत जयंती समारोह कार्यक्रम में द्वितीय दिवस में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l प्रतियोगिता में प्रो बिंदुमति द्विवेदी एवं डॉ राजेश चंद्र सती ने निर्णायक के रूप में सभी प्रतिभागियों द्वारा उत्तराखंड राज्य को समर्पित पोस्टर निर्माण की सराहना की तथा कार्यक्रम के तृतीय दिवस स्वरचित काव्य पाठ प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति में उत्तराखंड स्थापना ओर वर्तमान स्थिति को अपने काव्य रचना में प्रस्तुत किया तो वही पलायन के दंश पर दुख अभिव्यक्त करते हुये पहाड़ भाषा बोली के संरक्षण की बात कही डॉ सुशील चमोली एवं श्री अखिलेश मैठाणी ने निर्णायक मंडल के रूप में विद्यार्थियों के भावाभिव्यक्ति की सराहते हुए लेखन को निरंतर करने का निर्देश दिया कार्यक्रम के संयोजक डॉ सुमन प्रसाद भट्ट एवं संयोजिका श्रीमती मीनाक्षी सिंह रावत ने सभी प्रतिभागियों को बढ़ाई देते हुए व्यक्तित्व विकास के लिए आयोजित किये जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों की बढ़ती रूचि न केवल पीढ़ी को संवर्धित करती है अपितु विरासत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में सुमन, मीनाक्षी, संदीप, रोहित,आलोक, दुर्गेश, प्रीतम, भास्कर,वंदना, स्नेहा, सोनी,जगपाल, हरिश्चंद्र इत्यादि सम्मलित हुये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *