Uncategorized

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने गोवर्धन के अवसर पर की जरूरतमंद लोगों की सेवा

रुड़की।साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा गोवर्धन पूजा के मौके पर शंकर फूड कॉर्नर शामली रोड पर अन्न दान सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को भोजन प्रदान किया।साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्न दान सेवा कर जरूरतमंदों को प्रसाद वितरण किया गया।साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि ट्रस्ट बेसहारा,असहाय व जरूरतमंद लोगों की सेवा करना और उन्हें आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहते है।संस्था के माध्यम से वे विभिन्न‌ अवसरों,त्योहारों तथा समय-समय पर इस तरह के सहायता शिविर लगाकर लोगों की सहायता करते हैं,जिससे कि जरूरतमंद लोगों की समय पर मदद हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *