Uncategorized

वरिष्ठ समाजसेवी डॉ रजनीश सैनी ने उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को प्रार्थना पत्र देकर डाडा जलालपुर में जल भराव की समस्या समाधान हेतु अवगत कराया ।

वरिष्ठ समाजसेवी डॉ रजनीश सैनी ने उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को प्रार्थना पत्र देकर डाडा जलालपुर में जल भराव की समस्या समाधान हेतु अवगत कराया ।

आज भगवानपुर में उप जिलाधिकारी भगवानपुर, हरिद्वार देवेंद्र सिंह नेगी महोदय को देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ रजनीश सैनी ने भगवानपुर विधानसभा के ग्राम डाडा जलालपुर में विगत कई महीनों से जलभराव एवं पानी निकासी की समस्या के समाधान हेतु प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया। कि बरसात के दिनों में और सामान्य परिस्थितियों में भी पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण भीषण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। लगातार जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराने के उपरांत भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका हैं।
इस जलभराव के कारण स्कूल के बच्चों एवं क्षेत्र लोगों को आवागमन में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा और साथ ही रास्ते में गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है,जिससे डेंगू,मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहा है।विद्यालयो में जाने वाले बच्चे,बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों को आने-जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने डॉ रजनीश सैनी को आश्वासन देकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि ग्राम डाडा जलालपुर के साथ-साथ क्षेत्र में जल निकासी हेतु उचित नालियों/नालों का निर्माण एवं सफाई कार्य शीघ्र कराया जाएगे।ताकि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।जिससे आम नागरिकों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सकेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी ने उप जिलाधिकारी महोदय देवेंद्र सिंह नेगी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *