Uncategorized

एआरटीओ निखिल शर्मा ने किया औचक निरीक्षण, अनुशासन व पारदर्शिता के निर्देश

एआरटीओ निखिल शर्मा ने किया औचक निरीक्षण, अनुशासन व पारदर्शिता के निर्देश l

एआरटीओ निखिल शर्मा ने रोशनाबाद स्थित कार्यालय परिसर, फिटनेस सेंटर और वाहन डीलरशिप का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्था को और अधिक अनुशासित एवं पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए।
कार्यालय परिसर के निरीक्षण के दौरान सभी अनुभाग प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि परिसर में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश न होने पाए। गेट पर तैनात कर्मियों को यह स्पष्ट आदेश दिए गए कि केवल अधिकृत व्यक्ति ही कार्यालय में प्रवेश कर सके। साथ ही इस व्यवस्था की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए गए।
फिटनेस सेंटर के निरीक्षण में एआरटीओ ने पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की और दोहराया कि किसी भी परिस्थिति में अपात्र अथवा तकनीकी दृष्टि से अनुपयुक्त वाहन को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी न किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
वाहन डीलरशिप के निरीक्षण के दौरान एआरटीओ ने सभी डीलरों को निर्देशित किया कि दर सूची (रेट लिस्ट) स्पष्ट स्थान पर प्रदर्शित करें और फॉर्म-19 का संधारण नियमानुसार सुनिश्चित करें। उन्होंने पिछली निरीक्षण रिपोर्ट में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की स्थिति भी परखी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यदि ट्रेड सर्टिफिकेट के दुरुपयोग अथवा नियमों के उल्लंघन की कोई भी घटना सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *