Uncategorized

बरसात में मौत बन रहा ट्रांसफॉर्मर, विद्युत विभाग की लापरवाही उजागर l

बरसात में मौत बन रहा ट्रांसफॉर्मर, विद्युत विभाग की लापरवाही उजागर l
रोशनाबाद क्षेत्र के पास स्थित गांव के तालाब के किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर के पास किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। बरसात के दिनों में यह ट्रांसफॉर्मर स्थानीय लोगों और पशुओं के लिए खतरा बन चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने और अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी विद्युत विभाग ने स्थिति सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

गांववालों ने बताया कि बरसात के दिनों में ट्रांसफॉर्मर के आसपास करंट फैल जाता है, जिससे कई जानवर अपनी जान गवा चुके हैं। उनका कहना है कि यदि यही हालात रहे तो वह दिन दूर नहीं जब कोई बच्चा या व्यक्ति हादसे का शिकार होकर अपनी जान गंवा देगा। इससे पूरे गांव में डर और नाराज़गी का माहौल है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ट्रांसफॉर्मर के पास बना नाला गांव के कब्रिस्तान से सटा हुआ है। बरसात के समय यहां पानी भर जाने से हालात और खतरनाक हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में यदि कोई व्यक्ति यहां शोक प्रकट करने या किसी अंतिम संस्कार में आए तो बड़ी भीड़ जुट सकती है और हादसे का खतरा और बढ़ सकता है।

लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर सुरक्षा घेरा लगाने, पानी निकासी की व्यवस्था करने और आसपास की वायरिंग दुरुस्त करने की मांग की है, लेकिन विभाग अपनी “आंखें बंद” किए बैठा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शासन से तत्काल हस्तक्षेप करने और विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस “खुले खतरे” को तुरंत दूर किया जा सके और कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *