Uncategorized

सेवा पखवाड़ा के तहत आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपाइयों ने बैठक कर रणनीति पर किया विचार-विमर्श

सेवा पखवाड़ा के तहत आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपाइयों ने बैठक कर रणनीति पर किया विचार-विमर्श
रुड़की।सिविल लाइन स्थित जिला पंचायत गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया,जिसमें जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा,जिसमें 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक संगठन के द्वारा रुड़की भाजपा जिले के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रक्तदान शिविर,स्वच्छता अभियान,स्वास्थ्य सिविल प्रदर्शनी,प्रबुद्ध संवाद,नमो वन नमो पार्क,संगोष्ठी,अभियान विकसित भारत,चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।यह सभी कार्यक्रम 17 सितंबर से लेकर आगामी 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे,जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपना पूर्ण योगदान देंगे।बैठक का संचालन सतीश वत्स ने किया।इस अवसर पर बैठक में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,बृजमोहन सैनी,सुभाष सरीन,पवन तोमर,सागर गोयल, रोमापाल, वर्णिका चौधरी,चौधरी धीर सिंह,राजीव,अरविंद गौतम,राजकुमार गुप्ता,अंकित गौतम,सतीश पाल,नरोत्तम,रीमा अग्रवाल,सुजल कौशिक,संजय त्यागी,पारुल भाटिया,बृजेश त्यागी, पार्षद आकाश जैन,सावित्री मंगला,पंडित दिनेश कौशिक,राजपाल सिंह,सतीश वत्स आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *