मुजफ्फरनगर–बिजनौर मार्ग सुचारू रूप से चालू।
मुजफ्फरनगर 29 अगस्त 2025 मुजफ्फरनगर–बिजनौर का मुख्य गंगा बैराज पुल अब पुनः आमजन के लिए खोल दिया गया है यह विगत दिनों मार्ग बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को त्वरित निर्देश दिए। लगातार समीक्षा के बाद आज मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो गया।
माननीय मंत्री ने कहा कि यह मार्ग व्यापार और जनजीवन का अहम साधन है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ‘समस्या नहीं, समाधान’ की नीति पर काम करते हुए जनता की सुविधा को सर्वोपरि रख रही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।




