आज इ एम ए की हुई बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 31 अगस्त को इ एम ए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड कैंसर रिसर्च सेंटर के स्थापना दिवस के उपलक्ष में लीवर केयर यूनिट के उदघाटन के शुभ अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। शिविर में एडवांस टेक्नोलॉजी, ए आई एंड रेटिना स्केन तकनीकी से रोगियों की जांच नि: शुल्क की जायेगी।
बैठक में डाॅ के पी एस चौहान, डॉ बी बी कुमार, डॉ हरबंश सिंह, डॉ अशोक कुशवाहा, डॉ आदेश शर्मा , डॉ सुनील अग्रवाल, डॉ संजय मेहता, डॉ ऋचा आर्य, डा नीलम भारती आदि ने विचार व्यक्त किये।



