करोड़ों की स्मैक के साथ चार नशे के कारोबारी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस को उसे समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब अवैध नशे के 4 कारोबारियों को स्मैक के साथ थाना बुढ़ाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जनपद मुजफ्फरनगर में डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश में ऑपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है। जिसके तहत जितने भी नशे के कारोबारी है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है। जिसमें आज जनपद मुजफ्फरनगर में थाना बुढ़ाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के अंतर्गत एक कार में सवार चार लोगों को 1 किलो 15 ग्राम स्मैक और कांटे के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसका खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने प्रेस वार्ता कर किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ मुजफ्फरनगर पुलिस कार्यवाही करने के लिए कमिटेड है और पिछले 10 दिनों में 16 करोड़ के आसपास स्मैक, चरस और गांजा बरामद किया है। इसी क्रम में आज बुढाना पुलिस ने 1 किलो 15 ग्राम इसमें पड़ी है जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए है। इसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है दो हमारे मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं दो जनपद सहारनपुर के रहने वाले हैं। इसमें मुख्य अभियुक्त अब्दुल कादिर ने इस धंधे से काफी संपत्ति अर्जित की है एक मकान इसी की कमाई से बनाना कबूल किया है उसे मकान पर भी पुलिस कुर्ती की कार्यवाही करेगी जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में है। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि वह बरेली से इसको लाते हैं मुजफ्फरनगर शामली और सहारनपुर में इसको मोटे दाम पर बेचते हैं।




