Uncategorized

कृष्ण युवा मण्डल द्वारा निकली गई भव्य शोभा यात्रा l

कृष्ण युवा मण्डल द्वारा निकली गई भव्य शोभा यात्रा l
बहादराबाद 17 अगस्त ( महिपाल )
श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री कृष्ण युवा मण्डल ने भगवान श्री कृष्णा की लीलाओ की झंकियों का प्रदर्शन करते हुए आज नगर में एक भव्य शोभा यात्रा निकली जिसमे बेंड बाज़ो की धुन के साथ भजन कीर्तन करते हुए कलाकार शामिल हुए l
ग्रामीणों ने शोभा यात्रा में शामिल भगवान श्री कृष्ण की झंकियों का स्वागत किया और झूला झूलते श्री कृष्ण को झूला झूला कार उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, पूरा गाँव शोभा यात्रा के दर्शन के लिए उमड़ा lशोभा यात्रा का प्रारम्भ रामलीला मैदान से हुआ जो शिव मंदिर रोड, बहादराबाद रुड़की रोड, काली माता मंदिर तिराहा, मुख्य राज मार्ग, पृथ्वी राज चौहान तिराहे से होती हुई पीठ बाजार, मोहल्ला चौनान, मोहल्ला तालाब वाला से होकर चौक बाजार से होकर राम लीला मैदान पर समाप्त हुई l शोभा यात्रा में मण्डल के शोभित चौहान, पप्पन, विक्रांत, वरुण चौहान, दीपांकर चौहान, ग्राम प्रधान नीरज चौहान, बसंत चौहान, शैलेन्द्र चौहान, प्रमोद चौहान, चेतन चौहान आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *