डाडा जलालपुर से अमित सैनी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डाडा जलालपुर निवासी एवं जिला पंचायत सदस्य मंजू सैनी के पति अमित सैनी ने देशवासियों, क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी ।और उन्होंने कहा कि यह पावन दिन हमें उन वीर शहीदों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आज़ादी दिलाई ।
अमित सैनी ने सभी से देश की एकता, अखंडता और विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया और कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभानी चाहिए।



