समाजवादी पार्टी के पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष बने संजीव आर्य
मुजफ्फरनगर
समाजवादी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि
समाजवादी पार्टी द्वारा संगठन को सक्रिय करने के अंतर्गत समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष पद पर ग्राम भूराहेड़ी निवासी संजीव आर्य को मनोनीत किया है।
विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किए गए संजीव आर्य इससे पूर्व भी समाजवादी पार्टी के कई पदों के साथ विधानसभा अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत पदाधिकारियों को सक्रिय रहकर प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।




