Uncategorized

सड़कों पर दौड़ रही कानफोडू हॉर्न बाइक बनी परेशानी का सबब।

सड़कों पर दौड़ रही कानफोडू हॉर्न बाइक बनी परेशानी का सबब
लंढौरा। कस्बा लंढौरा में दो पहिया वाहनों में लगे बड़े बड़े कानफोडू हॉर्न ने आजकल कस्बेवासियों का जीना दूभर कर दिया। हुड दंगियों को पुलिस का ज़रा भी खौफ नहीं रह गया हैं। कस्बेवासियों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त हैं।आपको बता दे कस्बा लंढौरा में आजकल दो पहिया वाहन बिना नंबर तेज़ आवाज वाले सेलेंसर बड़े बड़े प्रबंधित हॉर्न वाली बाइक सवारों ने कस्बे की छोटी छोटी गलियों में पूरे दिन उत्पात मचा रहे हैं।जिससे छोटे छोटे बच्चे और बीमारी से जूझ रहे औरतें और बुजुर्गों को बिना नंबरों व बिना कागजों की बाइक सवार हुंड दंगीयों ने कस्बेवासियों का जीना मुहाल कर रखा हैं। यदि कोई कस्बेवासी किसी बाइक सवार को समझाने का प्रयास करता भी हैं।तो मारपीटाई गाली गलौज करने से भी बाज नहीं आते। लोगों का कहना हैं। स्थानीय पुलिस को रुटीन चैकिंग के दौरान ऐसे असामाजिक तत्वों के दो पहिया वाहनों को सीज करने की कार्यवाही अमल में लाई जानी चाहिए।इस संबंध में एसपी देहात शेखर चंद सुयाल का कहना हैं। दो पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर प्रतिबंधित हॉर्न लगी गाड़ियों की सीज की कारवाही सख्ती से अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *