Uncategorized

खनन कारोबारी की सामग्री रोड़ पर पड़ी रहने से राहगीर परेशान।

खनन कारोबारी की सामग्री रोड़ पर पड़ी रहने से राहगीर परेशान।

लंढौरा मंगलौर रोड़ खनन कारोंबारी ने खनन सामग्री सड़क किनारे डाल कर रोड़ अवरुद्ध कर रखा हैं। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। कई बार राहगीर स्लिप होकर चोटिल भी हो चुके हैं। लोगों का कहना हैं। कई बार खनन कारोबारी को अवगत भी कराया जा चुका हैं। लेकिन खनन कारोबारी अपनी जिद पर अड़ा हुआ हैं। और जानबूझ कर रोड़ पर खनन डाल कर आने जाने वाले राहगीरों को परेशान कर रहा हैं। इस संबंध में नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी हेमंत गुप्ता का कहना हैं। मामला उनके संज्ञान में आया हैं। मामले जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी। उधर pwd के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी का कहना हैं। खनन कारोबारी यदि अपने आप हटाता हैं।तो ठीक हैं। वरना सोमवार को विभाग की ओर से खनन कारोबारी को नोटिस जारी कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *