Uncategorized

माननीय राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से शिष्टाचार भेंट, प्रदेश के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

माननीय राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से शिष्टाचार भेंट, प्रदेश के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

देहरादून,

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माननीय नरेश बंसल जी से दिनांक 06 जुलाई 2025 को उनके देहरादून स्थित आवास पर सप्रेम शिष्टाचार भेंट की गई।

इस भेंट वार्ता के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। माननीय सांसद महोदय ने अपने अनुभवों के माध्यम से महत्वपूर्ण सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान किया, जो सभी उपस्थितजनों के लिए प्रेरणास्पद रहा।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सम्मानित अध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र कुमार सैनी, एडवोकेट हिमांशु कश्यप एवं एडवोकेट जनेश्वर प्रसाद भी मौजूद रहे।

सभी ने मिलकर प्रदेश के विकास, न्यायिक प्रक्रियाओं की सुलभता एवं वकीलों से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार रखे। बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *