Uncategorized

कप्तान डोबाल की अगुवाई में नशा मुक्त हरिद्वार के लिए दृढ़संकल्प हरिद्वार पुलिस, बाइक रैली का किया आयोजन

कप्तान डोबाल की अगुवाई में नशा मुक्त हरिद्वार के लिए दृढ़संकल्प हरिद्वार पुलिस, बाइक रैली का किया आयोजन

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने हरी झण्डी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना

नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली के माध्यम से आमजन को किया जागरूक

बाइक रैली में विभिन्न थाना/चौकियों से पुलिस कर्मी हुए सम्मिलित

जनपद हरिद्वार को नशामुक्त करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर आज दिनांक 25/06/25 को हरिद्वार पुलिस द्वारा ऋषिकुल मैदान से नशा मुक्ति अभियान के तहत एक बाइक रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिसमें सिटी क्षेत्र के थाना/चौकियों से बड़ी संख्या में पुरुष व महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक व स्कूटी सहित प्रतिभाग किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

दोपहिया एवं सरकारी चौपहिया वाहनों के साथ निकाली गई इस रैली में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई गई और लोगों को नशा मुक्ति के महत्व के बारे में बताया गया।

हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत आगे भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को नशा मुक्ति के महत्व के बारे में बताने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *