Uncategorized

गैंग बनाकर दबंगई दिखाने वालों पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा एक्शन, 07 आरोपी दबोचे l


गैंग बनाकर दबंगई दिखाने वालों पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा एक्शन, 07 आरोपी दबोचे l
बहादराबाद 16 जून ( महिपाल )
गाड़ी चलाते समय साइड देने को लेकर हुए विवाद में दिखाई थी दबंगई,लोहे की रॉड से मारपीट, गाली गलौज व तमंचे से फायर व तमंचे से वार कर वादी को किया गंभीर घायल l
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 14/15जून की रात्रि में सूर्य नगर कॉलोनी, थाना सिडकुल क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा रोड में साइड देने को लेकर हुए विवाद में लोगों को डराने और अपना दबदबा बनाए रखने के लिए डंडे व लोहे की रोड से मारपीट करते हुए गाली गलोज कर तमंचे से फायर करते हुए तमंचे के बट से सिर पर वार किया गया था,जिससे गंभीर रूप से घायल सूरज पुत्र मथुरा निवासी ग्राम पिपरा बरोला मधवापुर, लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल पता सूर्य नगर कॉलोनी रोशनाबाद सिडकुल द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर धारा 109/ 115 (2)/ 190 191/ 191 (2)/191 (3)/ 351 बीएनएस बनाम बबलू व अन्य के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित क्रम में थाना सिडकुल की गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र आनेकी पुल के पास से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार व सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 07 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त तमंचा 32 बोर, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल, कार व मोटर साइकिल बरामद की गई।

पकड़े गए अभियुक्त में अभियुक्त लवी कुमार उपरोक्त को उसके जुर्म धारा 109/115(2)/190/191(2)/191(3)/351/309 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट अभियुक्त विनीत, सुमित शर्मा व यश शुक्ला उर्फ बाबू उपरोक्त को उनके जुर्म धारा 115(2)/190/191(2)/191(3)/351(3)/309(4)/317(2) बीएनएस एवं अभियुक्त सौरभ तोमर, सुभाष रावत व अभिषेक कुमार उपरोक्त को उनके जुर्म धारा 115()/190/191(2)/191(3)/351(3) से अवगत कराकर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त गणो में
लवी कुमार पुत्र अवनीश कुमार निवासी ग्राम सुहेड़ी, शिव मंदिर के पास थाना कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ग्राम गनोली लक्सर जनपद हरिद्वार, विनीत पुत्र जगबीर सिंह निवासी ग्राम पपसरा मंदिर के पास थाना रजबपुर जनपद अमरोहा हाल निवासी ग्राम आनेकी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार,यश शुक्ला उर्फ बाबू पुत्र जितेंद्र शुक्ला निवासी सूर्य नगर शिव मंदिर के पास थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी आनंद विहार सीतापुर थाना सीतापुर जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश,सौरभ तोमर पुत्र रमेश तोमर निवासी ग्राम नसोली इंटर कॉलेज के पास थाना रमाला जनपद बागपत उत्तर प्रदेश हाल पता सूर्य नगर कॉलोनी थाना सिडकुल हरिद्वार,सुभाष रावत पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम डाला थाना रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल पता वृंदावन कुञ्ज नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार,सुमित शर्मा पुत्र वेद प्रकाश शर्मा निवासी मोहल्ला दुर्गा प्रसाद बीसलपुर थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत हाल निवासी आनेकी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार,अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम आनेकी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार शामिल हैं जिनमे
अभियुक्त लवी कुमार का लाम्बा आपराधिक इतिहास है जिसमे उसके खिलाफ 8 मुक़दमे विभिन्न थानो में दर्ज़ हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *