Uncategorized

मोटर साईकिल सहित दो शातिर स्नेचर धर दबोचे,कब्जे से देशी तमंचा, चाकू तथा दो चैन बरामद

मोटर साईकिल सहित दो शातिर स्नेचर धर दबोचे,कब्जे से देशी तमंचा, चाकू तथा दो चैन बरामद
बहादराबाद

रानीपुर व सिडकुल क्षेत्र में हुई स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशो को पुलिस ने धर दबोचा जिनके पास से लूटी गई दो चैन भी बरामद की गई l

कोतवाली रानीपुर पर गत 23 मई को एक महिला ने शिकायत दी कि 02 अज्ञात मोटर साईकिल सवार व्यक्तियो ने शिवालिगनगर में उनके गले से चैन को झपट्टा मारकर छीनकर लिया और मौके से भाग गए। शिकायत पर धारा 304(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त शिवालिक नगर में अज्ञात मोटर साईकिल सवार द्वारा महिला के गले से चैन चीनने का प्रयास के संबंध में 229/25 धारा 304(2), 62 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त घटनाओ के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर श्री कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में घटनाओ के अनावरण हेतु तत्काल पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर विभिन्न सीसीटीवी कैमरों का अध्ययन करते हुये, घटना में सम्मिलित अज्ञात मोटर साईकिल सवार स्नैचरो की तलाश की गयी।

बीते कल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दौराने चैकिंग चिन्मय चौक पर एक मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्तियो को रोकने का प्रयास किया जो कट मारकर चिन्मय डिग्री कालेज की ओर सिडकुल जाने वाले कच्चे रास्ते की ओर भागे। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हे पकड़ते हुए संदिग्ध अलीखान और गुलनवाज को उक्त मोटर साईकिल के साथ दबोचकर उनके कब्छे से एक देशी तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, 01 चाकू व अदद चैन की बरामदगी।
पूछताछ में अलीखान व गुलनवाज द्वारा बताया कि उनके द्वारा गत 23 मई को शिवालिक नगर मे शाम के समय पार्क के पास से अपने मकान के अंदर जा रही एक बुजूर्ग महिला के गले से मकान के गेट के पास से लूटी थी। हम दोनो पेंट पुताई का काम साथ मे करते है हमने सिडकुल शिवालिक नगर ज्वालापुर साइड मे काफी घरो मे पेंट पुताई का काम किया है इस कारण हमे इस क्षेत्र के सारे रास्तो की अच्छी जानकारी है, अली खान ने कहा कि उस दिन मे अपने गांव के रहने वाले अफजाल से उसकी मोटरसाइकिल कपड़े खरीदने के बहाने मांग कर लाया था, जिससे उनके द्वारा शिवालिक नगर में एक महिला के गले से चैन छीनी तथा एक स्कूटी पर जा रही महिला के गले से भी चैन छीनने का प्रयास किया था।

इसके अलावा उनके द्वारा 20 मई को इसी मोटरसाकिल से सिडकुल मे एक फैक्ट्री के सामने सड़क पर स्कूटी मे सवार पुरुष व महिला को ओवरटेक कर तमंचा दिखाकर महिला के गले से चैन लूटी थी। चैन लूटते समय महिला के गले मे झपट्टा मारने के दौरान चैन का आधा हिस्सा वहीं गिर गया था तथा आधा हाथ मे आ गया था।

अलीखान ने बताया कि वह पूर्व मे बहादराबाद रूहालकी क्षेत्र मे एक बैंक मे चोरी करने के प्रयास तथा एक अन्य चोरी मे जेल गया था, अभी जमानत पर चल रहा है, केस लडने के लिये पैसो कीआवश्यकता थी, इस कारण उसके द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर चैन लूटने की योजना बनाई ।”
पकडे गए आरोपियों अलीखान पुत्र इशरार अली निवासी ग्राम बढेड़ी राजपुताना थाना बहादराबाद,गुलनवाज पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम अलीपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार को आज माननीय न्यायालय क़े समक्ष पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *