Uncategorized

उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी लक्सर की अध्यक्षता में सभी समुदाय के गण मान्य लोगों के साथ बैठक का आयोजन।

उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी लक्सर की अध्यक्षता में सभी समुदाय के गण मान्य लोगों के साथ बैठक का आयोजन। लकसर चार धाम यात्रा एवं भारत-पाकिस्तान के मध्य चल रहे तनाव को मध्य नजर रखते हुए। लक्सर कोतवाली पर सी०एल०जी० के सदस्यों व ग्राम सुरक्षा समिति एवं थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप जिला अधिकारी लक्सर और पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी लकसर द्वारा क्षेत्र के सभी सामुदाय के लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चार धाम यात्रा व भारत पाकिस्तान के माध्यम चले तनाव को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र में गोष्टी आयोजित कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश जारी किया गया। जिसके अनुपालन में कोतवाली परिसर में श्रीमान उप जिला अधिकारी लक्सर एवं पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी लक्सर की अध्यक्षता में सभी समुदाय के लोगों में सामुदायिक संपर्क समूह,ग्राम सुरक्षा समिति एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में सभी समुदाय के लोगों को चार धाम यात्रा पर व भारत-पाकिस्तान के मध्य चल रहे तनाव को दृष्टिगत थाना क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने हेतु पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया। तथा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने व अफवाह पर ध्यान देने हेतु सभी लोगों से आग्रह किया। कोतवाली पुलिस द्वारा बैठक में मौजूद लोगों को बताया कि थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले व शांति कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *