20 लीटर अवैध शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार। लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली /थाना प्रभारी को अवैध नशीला पदार्थ पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिनका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया गठित पुलिस टीम में अर्जुन सिंह कोतवाली लक्सर, राजेंद्र बिष्ट कोतवाली लक्सर, वीरेंद्र सिंह कोतवाली लक्सर,रघुनाथ कोतवाली लक्सर, देवेंद्र सिंह कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारियों की टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा सक्रिय रहकर जगह जगह छापेमारी के दौरान चार शराब तस्करों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में (1)पप्पन पुत्र तेल राम निवासी ग्राम महाराजपुर कल कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार,(2) सुशील पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम टांडा भागमल कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार(3) चरण सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी ग्राम टांडा भागमल कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार(4) अमरपाल पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम टांडा भागमल थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी कर चार अभियुक्ततो को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना आज पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




