Uncategorized

मनी पटपटिया बनी भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नई मंडी

मनी पटपटिया बनी भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नई मंडी

मुजफ्फरनगर /भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता सैनी ने गांधी कॉलोनी भाजपा सभासद अमित पटपटिया की पत्नी एवं प्रसिद्ध समाजसेविका मनी पटपटिया को भारतीय जनता पार्टी ।मंडल अध्यक्ष नई मंडी महिला मोर्चा नियुक्त किया गया है।रविवार को गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता सैनी ने मनी पटपटिया को पटका पहनाकर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का दायित्व देते हुए उनका अभिनन्दन किया और कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि मनी पटपटिया इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगी। भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा मंडल अध्यक्ष नई मंडी महिला मोर्चा की जिम्मेदारी देने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नई मंडी महिला मोर्चा मनी पटपटिया ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *