लक्सर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। लक्सर लक्सर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिपित अपराधीयों / संदिग्ध व्यक्तियों / असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए, निर्देश जारी किया था। जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें नवीन चौहान कोतवाली लक्सर, मनोज मीनान कोतवाली लक्सर, आशीष पांडे कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दिनांक 1, 5, 2025 को व्यक्ति नदीम पुत्र शराफत निवासी ग्राम कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 26 वर्ष को एक आदत नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मु० अ० स० 469 / 25 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




