Uncategorized

भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने की तैयारी पूरी हो चुकी है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 1 मई को गरुड़ छाड़ मेले के बाद भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने की विधिवत तरीके से शुरुआत हो जाएगी

भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने की तैयारी पूरी हो चुकी है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 1 मई को गरुड़ छाड़ मेले के बाद भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने की विधिवत तरीके से शुरुआत हो जाएगी

जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में वीरवार को गरुड़ छाड़ मेले का आयोजन होगा शुक्रवार को मां लक्ष्मी , गणेश पूजन जोशीमठ के नृसिंह मंदिर में संपन्न होगी उसी दिन आदिगुरु शंकराचार्य जी और भगवान गरुड़ भगवान बद्री विशाल धाम के लिए रवाना होंगे।

शुक्रवार को आदि गुरु शंकराचार्य जी की डोली और गरुड़ भगवान पांडुकेश्वर पहुंचेंगे शनिवार को पांडुकेश्वर से उद्धव, कुबेर, आदिगुरु शंकराचार्य और गरुड़ भगवान बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे

बद्रीनाथ धाम के धर्मा अधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि मंदिर के कपाट खुलने में जो व्यवस्थाएं होनी है वह सुबह 4:00 बजे से शुरू होगी वेदपाठी ,आचार्यों के द्वारा ठीक 5:30 बजे से भगवान बद्री विशाल के कपाट खोलने की तैयारी पूजन शुरू होगा 6:00 बजे भगवान बद्री विशाल के कपाट खोले जाएंगे।

बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल जी पहुंचे जोशीमठ

दक्षिण भारत से बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी जोशीमठ पहुंच चुके हैं जोशीमठ में वीरवार को गरुड़ छाड़ मेले में रावल शामिल होंगे शुक्रवार को रावल जी के द्वारा नृसिंह मंदिर में माता लक्ष्मी का पूजन और गणेश भगवान का पूजन किया जाएगा।

गाडू घडा वीरवार को पहुंचेगा जोशीमठ


चमोली के डिमर गांव से भगवान बद्री विशाल का तेल कलश गाडू घडा वीरवार को जोशीमठ के नरसिंह मंदिर पहुंचेगा शुक्रवार को तेल कलश पांडुकेश्वर धाम के लिए रामायण होगा डिमरी पंचायत की अगवाई में भव्य रथ यात्रा के साथ गाडू घडा जोशीमठ पहुंचेगा।

बद्रीनाथ धाम में खुलने लगी व्यावसायिक दुकानें


बद्रीनाथ धाम में धीरे-धीरे व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलने लगे हैं प्रसाद की दुकान खुलने लगी है वही आवश्यक सामग्री भी बद्रीनाथ धाम पहुंचने लगी है ऋषिकेश, देवप्रयाग ,श्रीनगर , चमोली ,जोशीमठ , गोपेश्वर के सभी कारोबारी बद्रीनाथ धाम पहुंच चुके हैं कपाट खोलने से पहले ही बद्रीनाथ धाम में काफी रौनक दिखाई दे रही है। चारों धाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने बताया कि बद्रीनाथ धाम में सभी होटल स्वामी पहुंच चुके हैं होटल को सजाया जा रहा है उन्होंने कहा की यात्रा से पहले ही बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष बिजली पानी की व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी है।


प्रशासन की तैयारी भी पूरी

चमोली के जिला अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि बद्रीनाथ धाम में बिजली, पानी, शौचालय, पैदल रास्ते समय रहते ही ठीक किए जा चुके बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहां-जहां सड़क खराब है उनको कपाट खुलने तक ठीक कर दिया जाएगा सभी एजेंसियों को सड़क मार्ग पर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं ।पेयजल निगम, जल संस्थान को पानी की व्यवस्था नेशनल हाईवे पर बनाने के निर्देश दिए गए हैं सुलभ शौचायलयों को भी ठीक किया जा चुका है।।


सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं बद्री पुरी में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग देवदर्शनी के पास की जा रही है चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि बद्रीनाथ में प्रवेश करने वाले वहनों की चेकिंग की जा रहीं हैं बद्रीनाथ धाम में आने वाले लोगों का सत्यापन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *