Uncategorized

धनौरी कॉलेज में औषधीय पौधों की प्रदर्शनीवनस्पति विभाग की पहल से छात्रों में जागरूकता

धनौरी कॉलेज में औषधीय पौधों की प्रदर्शनी
वनस्पति विभाग की पहल से छात्रों में जागरूकता

हरिद्वार स्थित धनौरी पी.जी. कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा औषधीय पौधों की एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक संसाधनों, विशेष रूप से औषधीय पौधों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति राठौर ने विभिन्न औषधीय पौधों की पहचान, उनके औषधीय गुण, और मानव जीवन में उनकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा में प्रयुक्त होने वाले अनेक पौधे न केवल रोगों के उपचार में सहायक हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रदर्शनी में वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ विश्वजीत सिंह डॉ. आकाश, डॉ. प्रमोद कुमार और डॉ श्वेता त्यागी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को और अधिक प्रेरित किया। छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) विजय कुमार ने विभाग की इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ छात्रों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाती हैं और उन्हें पारंपरिक ज्ञान की ओर लौटने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पर्यावरण और वनस्पतियों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में लैब अटेंडेंट दिव्यांशु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *