Uncategorized

उत्तराखंड : चारधाम यात्रा के लिए 28 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे

उत्तराखंड : चारधाम यात्रा के लिए 28 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे
देहरादून | उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। यात्रा के लिए 12 दिन का वक्त बचा है। अब तक ऑनलाइन तकरीबन 18 लाख के करीब श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं ऐसे में सरकार अब यात्रा की अंतिम तैयारी में जुट गई है। इनमें 16741 विदेशी यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराने वाले यात्री 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इस साल सरकार ने तय किया है कि समूह में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का ठहरने वाले स्थान पर ही पंजीकरण कराया जाएगा। इसके लिए ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20 रजिस्ट्रेशन काउंटर खोले जाएंगे जबकि विकास नगर और हरर्बटपुर 15 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *