Uncategorized

चैंपियन के बुलावे पर नगला इमरती पहुंचे मुख्यमंत्री धामी-सभा को किया संबोधित……

चैंपियन के बुलावे पर नगला इमरती पहुंचे मुख्यमंत्री धामी-सभा को किया संबोधित……
खानपुर विधानसभा क्षेत्र के नगला इमरती गांव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित किया। उससे पूर्व धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 1 मिनट का मोहन रखा राजकीय शोक होने के कारण उन्होंने कार्यक्रम में किसी प्रकार का सम्मान भी नहीं करवाया। संबोधन के दौरान उन्होंने लंढौरा लक्सर मार्ग का नाम स्वर्गीय राजा नरेंद्र सिंह के नाम रखे जाने की घोषणा की।

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत कुंवर प्रणव और रानी देवयानी ने सोने का मुकुट,तलवार आदि भेंट कर किया। हालांकि सीएम ने राष्ट्रीय शोक होने के कारण मालाएं मुकुट आदि पहनने से इनकार कर दिया।उन्होंने कहा कि पहले यह सम्मान कार्यक्रम था लेकिन पूर्व प्रधानंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन होने के कारण पूरा देश आज शोक में है इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रम को स्थगित किया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम तय था और जनता को सूचना जा चुकी थी इस कारण वह कार्यक्रम में आए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में प्रदेश में कई लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाएं गए इसके साथ ही कई कंपनियां प्रदेश में स्थापित हुई। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में एक लाख लखपति दीदी बन चुकी है जबकि सवा लाख का लक्ष्य जल्द पूरा करेंगे।वहीं कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री का आभार जताया उन्हें प्रदेश की जनता का हितैषी बताते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में से एक हैं और उन्होंने देश में बड़े आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खानपुर की जनता का विशेष ध्यान रखते हैं और इस बारिश के बीच कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने जनता और उनका मान रखा है। वहीं तेज बारिश के बीच भी लोगों की भीड़ कार्यक्रम में डटी रही। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,पूर्व मंत्री यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, मंडल अध्यक्ष रवि राणा, पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा, सुशील राठी, ममतेश शर्मा,रजनीश शर्मा, मनोज नायक, बबलू राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *