
रुड़की के सत्ती मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्टर सोमवीर सैनी
रुड़की जी हां आपको बता दे सत्ती मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में महिला का शव मिलने से पूरे मोहले मै डर का माहोल बन गया है मिली जानकारी के अनुसार महिला घर में अकेली थी महिला के पति सब्जी बेचने का कार्य करते हैं वहीं पड़ोस की एक महिला ने छत से महिला को देखा तो वह बेसुध पड़ी थी उसने फोन कर उसके पति को जानकारी दी तो उसका पति घर की ओर दौड़ा जहां उसने अपनी पत्नी को संदिग्ध परिस्थितियों में पाया तो वह अपनी पत्नी को रिक्शा के माध्यम से हॉस्पिटल लेकर पहुंचा जहां पर उसकी पत्नी को डॉक्टर द्वारा मृत्य घोषित कर दिया गया इसके बाद पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी गई वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई पति ने बताया कि उसकी पत्नी के आभूषण भी गायब हैं और फोन भी गायब है ऐसे में इस घटना ने पूरे मोहल्ले को दहशत में डाल दिया है वहीं पति का रो-रोकर बुरा हाल है




