Uncategorized

पत्रकार के घर में घुस कर औरतों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी

रिपोर्ट नसीम रहमान

पत्रकार के घर में घुस कर औरतों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी लंढौरा कस्बा लंढौरा में बच्चों की मार पिटाई को लेकर नया मोड़ आ गया है। आपको बता दे मोहल्ला बाहर किला लंढौरा निवासी पत्रकार नसीम रहमान ने एसपी देहात रुड़की को शिकायती पत्र देकर बताया 11 नवंबर शाम के क़रीब 7:00 बजे उसके छोटे बेटे अमन रहमान के साथ पड़ोस के शान पुत्र मुस्तकीम ने मार पिटाई कर दी थी जिससे अमन के बाएं हाथ में शान के धक्का देने पर गंभीर चोट आ गई थी। इससे पहले भी मुस्तकीम का परिवार नसीम रहमान के परिवार को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है नसीम रहमान ने शिकायती पत्र में बताया मेरा परिवार घर के अंदर था। समय करीब 8:30 बजे मुस्तकीम का पूरा परिवार मेहरबान पुत्र जमील मुस्तकीम वसीम पुत्रगण सलीम अशरफ पुत्र शुक्कड शाहरुख व भूरा ,शेर खान पुत्र नसीम उर्फ भीम और घर की सारी औरतें श्रीमती मुनसरीना पत्नी भीम फूलों पत्नी जमील शन्नो पत्नी मुस्तकीम नरगिस पुत्री भीम निवासी गण बाहर किला लंढौरा थाना कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार एक राय होकर प्रार्थी के परिवार को जान से मारने व बेइज्जत करने की नियत से घर के मेन गेट गेट को लांघकर घर के अंदर घुस आए और मेरी पत्नी फरीद के कपड़े फाड़ दिए जब मेरी बेटी आयशा मेरी पत्नी फरीदा को छुड़ाना आई उसे भी धक्का देकर नीचे गिरा दिया और धमकी दी तुम्हें परिवार सहित खत्म कर देंगे हमारा इतना बड़ा खानदान है। हम तुम्हें पंगा लेने का मजा चखाएंगे इसी बीच नसीम रहमान के फोन पर पुलिस आ गई जिसे देखकर यह सारे लोग भाग गए मेहरबान वह वसीम को मौके से पकड़ लिया किंतु बिरादरी का मामला होने के कारण मैंने उस समय रिपोर्ट नहीं लिखवाई लेकिन आते जाते पूरा परिवार हमारे ऊपर लगातार भद्दे कमेंट्स कर रहा है मजबूर वंश रिपोर्ट लिखकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।उधर पत्रकार के परिवार के ऊपर झूठे मुकदमे को लेकर पत्रकारों ने सी सी टी वी के आधार पर निष्पक्ष जांच कर कार्य वाही करने की मांग की हैं। फ़ोटो समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *