रुड़की ब्लॉक में सिलाई प्रशिक्षण कैंप का समापन
हरिद्वार, रुड़की ब्लॉक में आयोजित एक महीने के सिलाई प्रशिक्षण कैंप का आज सफल समापन किया गया। यह कैंप गांव रहीमपुर, लकड़डेवा, पनियाली और किशनपुर में आयोजित किया गया था। कैंप के समापन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख, एवीडीओ (सहायक विकास अधिकारी) और जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री मुकेश कुमार भट्ट मौजूद रहे।
समारोह में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री अनिल कोहली, ब्लॉक कमांडर सत्यराज तिवारी, पूजा हल्का सरदार, खेल प्रशिक्षक समीर रॉकी, सचिन और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। प्रशिक्षण कैंप का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना था।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर न केवल आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, बल्कि ये स्वरोजगार के नए अवसर भी प्रदान करते हैं।




