रुड़की।हजरत साबिर पाक के उर्स की 15-वीं रबीउल अव्वल को अजमते रसूल चिश्ती साबरी ट्रस्ट की ओर से “जश्ने बाबा फरीद” का आयोजन दरगाह परिसर में सूफी राशिद साबरी के संयोजन में किया गया,जिसमें अतिथियों के रूप में दरगाह के सज्जादा नशीन शाह अली एजाज कुद्दुसी साबरी के परिवार के शाह यावर साबरी,शाह सुहैल साबरी,उर्स प्रोग्राम कमेटी के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी,गंगोह दरगाह कुतुबे आलम के नायब सज्जादा शाह मख्दूम कुद्दुसी,पंजाब के सूफी साईं बाबा मिस्सी शाह साबरी,साईं सुखदेव शाह साबरी,अमृतसर के साईं रिंकू शाह साबरी,बाबा मगरनाथ साबरी,पीरजी छम्मन साबरी,शादाब कुरैशी साबरी आदि ने शिरकत की।शाह यावर ने कहा कि बाबा फरीद का पूरा जीवन हर धर्म के लोगों के लिए मानव कल्याण,सौहार्द,प्रेम,छुआछूत,अज्ञानता व पाखंडों के खिलाफ तथा बेसहारा लोगों की मदद में गुजारा,जिससे हमको सबक लेने की जरूरत है।रियाज कुरैशी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में पंजाब के मुरीदों द्वारा सूफी राशिद को सोने का मुकुट व सम्मान चित्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर सूफियों,कलाकारों व पत्रकारों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में देशभर से आये कव्वालों ने कव्वालियां पेश की। इस मौके पर समाजसेवी आदिल फरीदी,अब्दुल समद साबरी,सुभाष सक्सेना,इमरान देशभक्त,योगराज पाल,दीपक अरोड़ा व सैयद नफीसुल हसन आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Related Articles
मंगलौर पुलिस ने मात्र 11 घंटों में मोटरसाइकिल चोर को धर दबोचा।
मंगलौर पुलिस ने मात्र 11 घंटों में मोटरसाइकिल चोर को धर दबोचा। 👉 रिपोर्ट सद्दाम अली कोतवाली मंगलौर पर वादी इमरान मोहल्ला परसोली थाना बुढ़ाना उत्तर प्रदेश द्वारा को खुद की मोटरसाइकिल नंबर यूपी 19.A.3306 को कस्बा मंगलौर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के संबंध में ई-एफआईआर पंजीकृत कराई अभियोग पंजीकृत होने के उपरांत […]
धूमधाम से मनाया गया ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश मुनि जी पूर्व विधायक हरिद्वार का निर्वाण दिवस समारोह।
रिपोर्ट शहजाद अली धूमधाम से मनाया गया ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश मुनि जी पूर्व विधायक हरिद्वार का निर्वाण दिवस समारोह।राजसत्ता और धर्मसत्ता का समन्वय थे ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि-श्रीमहंत रविंद्रपुरीत्याग और तपस्या से परिपूर्ण था ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि का जीवन-स्वामी राममुनिहरिद्वार, 29 फरवरी। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश मुनि का 13वां निर्वाण दिवस संत […]
जनपद हरिद्वार में हरेला पर्व पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने किया वृक्षारोपण
जनपद हरिद्वार में हरेला पर्व पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने किया वृक्षारोप हरिद्वार जनपद के जिला मुख्यालय, विकास भवन और कलेक्ट्रेट के प्रांगण में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त जनपद वासियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।श्रीमती […]


