Uncategorized

बहादराबाद के ग्राम रोहालकी किशनपुर में लोगों में गुलदार की दहशत

रिपोर्ट सुखदेव सिंह

बहादराबाद के ग्राम रोहालकी किशनपुर में लोगों में गुलदार की दहशत
पिछले कई महीनो से ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की दहशत में गांव वासी जी रहे हैं। राहगीरों पर गुलदार के हमले भी हुए हैं। अलीपुर गांव में भी गुलदार ने कई बकरियां और कुत्तों पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बनाया है। गांव रोहालकी में पिछले कई दिनों से गुलदार को देखा जा रहा है। आज रोहालकी गांव के एक ग्रामीण रिटायर शिक्षक मास्टर प्रेम सिंह रोज की तरह सुबह के वक्त अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने निकले। जैसे ही खेतों में पहुंचे तो उन्हें रास्ते में एक साथ दो गुलदारो का सामना करना पड़ा। गुलदारों को देखते ही रिटायर शिक्षक घबरा गए। फिर मास्टर प्रेम सिंह ने पीछे हटकर मुश्किल से अपनी जान बचाई। और तत्काल ग्राम प्रधान विकाश चौहान को सूचना देकर पिंजरा लगवाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *