Uncategorized

हरिद्वार। उपकार माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से जटवाड़ा पुल के पास शिवभक्तों के लिए देशी घी के हलवे ओर आलू पूरी आदि का विशाल भंडरा किया गया।

रिपोर्ट प्रवीण कुमार

हरिद्वार। उपकार माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से जटवाड़ा पुल के पास शिवभक्तों के लिए देशी घी के हलवे ओर आलू पूरी आदि का विशाल भंडरा किया गया। इससे पहले विधिवत रूप में कन्या पूजन किया गया।
रविवार को ज्वालापुर स्थित हरिलोक कॉलोनी जुर्स कंट्रीं के पास कावड़ियों के लिए शुद्ध देसी घी का हलवा, फल और आलू पूरी का भंडारा किया गया। इसमें सैकड़ों कावड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। उपकार माइक्रो फाइनेंस के फाउंडर रायपाल सिंह ने बताया कि उत्तराखंड देवों की भूमि है। कांवड़ यात्रा विश्व की सबसे बड़ी यात्रा है। इसमें करोड़ों शिवभक्त अपनी आस्था के साथ धर्मनगरी हरकी पौड़ी से गंगा जल लेने आते हैं। इनकी सेवा मात्र से ही मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड-यूपी में नई शाखाओं का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर हिंदू रक्षक दल ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, अधिवक्ता, ईशा अग्रवाल, चेयरमैन शरद कुमार, संजीव कुमार, अर्चना, चेष्टा सिंह, टिंकू, सचिन भारती शर्मा, ममता शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *