रिपोर्ट पहल सिंह राणा

लक्सर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लक्सर आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों मे सनलिफ्ट अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक तत्व पर अंकुश लगाने के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारी को निर्देश जारी किया गया, जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें कानिo नत्थी सिंह, कानिo गंगा सिंह, कानिo वीरेंद्र बनोला, कानिo राजेंद्र सिंह कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारियों की टीमे गठित की गई, गठित पुलिस टीमों द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अभियुक्त साजिद पुत्र शाहिद हसन निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार व अमर पुत्र लोकेश निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि अभियुक्त साजिद व अमन को लकसर क्षेत्र से अवैध चाकू के साथ गिरफतार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली पर आर्म्स एक्ट मे अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है



