रिपोर्ट सुखदेव सिंह निर्भय
होली मिलन का कार्यक्रम पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा |
बहादराबाद। में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार एवं सदस्य पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रियव्रत, प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, जिला अध्यक्ष अक्षय चौधरी, नरेश शर्मा, सतीश राणा, बृजपाल सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, मृत्युंजय अग्रवाल, वीरेंद्र सिमटा चौपाल शिमला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित चौहान, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, दीपांशु शर्मा, शिवम चौहान, एवं ग्राम प्रधान सहित आसपास क्षेत्र के नेताओं ने मिलकर फूलों की होली खेली ओर एक दूसरे को गले मिलकर भाईचारे का प्रतीक दिया | भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सलाहकार प्रियव्रत ने कहा है कि हमें अपने जीवन में इसी तरह भाईचारे से रहना चाहिए ओर एक दूसरे के प्रति कोई भी नकारात्मक भावना नहीं रखनी चाहिए | भले ही हम राजनीतिक स्तर से अलग-अलग दल की पार्टियों को समर्थन करते है लेकिन हमें अपने इस जीवन काल में एक दूसरे को एक परिवार की तरह रहना चाहिए | ओर एक दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना चाहिए | होली का यह पर्व हमें इसी बात की सिख भी देता है |




