प्रधान मंत्री ने किया वर्चुवल बैठक को सम्बोधित lबहादराबाद 15 जनवरी ( महिपाल )प्रधानमंत्री जन जाति आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत बहादराबाद ब्लॉक परिसर में केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह की अध्यक्षता में आदिवासी क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। बर्चुअल बैठक के बाद ब्लॉक प्रांगण में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के में शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा था की यह सरकार गरीबों की सरकार है ।उनकी सरकार वंचितों की सरकार है, उनकी सरकार उन सबके लिए है जिनको आज तक कुछ नहीं मिला और पिछले 10 वर्ष के अंदर जिस तरीके से काम हुआ है उन्होंने हर वर्ग का ख्याल रखा है ।खासकर जनजाति समाज का जब बिरसा मुंडा के जन्मदिन के अवसर पर जनजातीय दिवस घोषित किया। प्रधानमंत्री ने हर एक जगह पूरी कोशिश की कि किस तरीके से हमारे आदिवासी समाज का भला होगा और उनके पास सारी सुविधा हो । उनके भविष्य के लिए जो कुछ करना है उसके ऊपर ध्यान दिया गया है ।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार के मंत्री सतपाल महाराज ने बतायाकि आदिवासी लोगो को भारी दिक्कत है क्योंकि वन विभाग के कुछ नियम अलग है ।लेकिनमें आपको आश्वासन देता हूं प्रधानमंत्री जी का मानना है आपका घर अगर बनेगा तो आपकी जमीन पर बनेगा । आज तक आपकी जमीन नहीं मिली थी तो कोई ना कोई संशोधन कानून के अंदर जरूर होगा ।जिससे आपका गांव अपनी जमीन पर बस सके और हम लोग मेहनत के साथ लगेंगे ताकि इस दिक्कत को दूर किया जा सकता है। समूह के लिए स्कूलों, राशान, बिजली , पानी, सड़क की सुविधादी जा रही है आदिवासियों को मुख्य धारा में जोड़ने के काम में दिक्कत ना आए और जितने जनजाति समूह है उनके अंदर विकास की भावना उत्पन्न की जाएगी, केंद्र सरकार उनका भला करने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी l प्रभारी जिला मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश , झारखंड आदि प्रदेशों के आदिवासी लोगो से प्रधानमंत्री ने वर्चुअल बैठक की ओर उनके दुख सुख को जाना अपने आप में यह बहुत ही प्रसन्नता की बात है। हमारे प्रदेश में दारू और बॉक्सा जनजाति है और उनकी जमीन है। जो आज जंगलों के अंदर आ गई है और जमीन उनके नाम नहीं है ।जिसके कारण इनका ना तो अटल आवास का लाभ मिल पाता है या और किसी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। तो यह भूमिहीन के नाम हो इसकी प्रक्रिया प्रारंभ की जाए हम लोग भी अपने स्तर पर इसका प्रयास करेंगे।हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा देश की पहली ऐसी लोकसभा है जिसमें सबसे ज्यादा लाभार्थियों को लाभ मिल रहा। अति पिछड़ी जनजातियों के । परिवारों को बिजली, फ्री राशन, गैस, कनेक्शन दे रहे हैं और उसे गैस कनेक्शन को चलाने के लिए प्रदेश सरकार तीन गैस सिलेंडर भी फ्री दे रही है। फ्री घर , ₹5 लाख का आयुष्मान कार्ड दे रही है। इस जिले में 144000 लोगों को ढाई सौ करोड़ से भी ज्यादा पैसा और जो आयुष्मान भारत के तहत मिल गया है आप समझ सकते हैं । देश की आजादी के बाद जितना लाभ मिल 70 वर्षों में मिला होगा अकेले 10साल में जनता को मिला। जनजाति के लोगो को आज 1 लाख घरों के लिए पहली किस्त जारी की है। एक साल बाद आप लोगो के अपने पक्के मकान में जाएंगे। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किरण सिंह, ब्लॉक प्रमुख आशा बालम सिंह नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा , महामंत्री चमन चौहान, भाजयुमो के जिला मंत्री मोहित चौहान, जिला अधिकारी धीरज ग्रब्याल, सीडीओ प्रतीक जैन, परियोजना अधिकारी के एन तिवारी, जिला उधान अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी आर मलेठा, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, ए डीओ समाज कल्याण शालिनी ब्लोधी, ए एस डीएम हरिद्वार अजय वीर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर, मुख्य शिक्षा अधिकारी के के गुप्ता आदि अधिकारी उपस्थित रहे।




