Uncategorized

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की जिला कार्य समिति का आयोजन, अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोहली रहे उपस्थित

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की जिला कार्य समिति का आयोजन, अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोहली रहे उपस्थित

संवाददाता सोमवीर सैनी

रूड़की।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की जिला कार्य समिति की बैठक ग्राम भगेड़ी महावतपुर में आयोजित की गई, इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है, मुख्यमंत्री के प्रयासों द्वारा प्रदेश में पूंजी निवेश में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है,जिला महामंत्री अरविंद गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है,जिला उपाध्यक्ष चौधरी भीम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों को भी प्रत्येक योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोहली ने कहा कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे का विशेष योगदान रहेगा और अल्पसंख्यक समुदाय भी भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिलाने में अपना योगदान देगा, अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्षअफजल अली ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रतीक कार्यकर्ता गांव गांव जाकर जनता पार्टी की योजनाओं का प्रचार कर रहा है कार्यक्रम में अनीश गॉड, अनीस अहमद, रवि राणा ,जमीर हसन, नरेंद्र जैन ,इंद्र बधान, अनुराग त्यागी आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *