रिपोर्ट पहल सिंह
48 पववे देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, . लक्सर नशा मुक्ति देवभूमि अभियान 2025 के अंतर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त करने व ( अवैध शराब/ स्मैक / चरण आदि ) तसकरो कि गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने के निर्देश जारी किए जिसका पालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें उप निरीक्षक लोकपाल परमार चौकी प्रभारी सुल्तानपुर, कानिo हिमांशु चौधरी कोतवाली लक्सर, कानिo अजीत तोमर कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई, टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया उक्त अभियान के दृष्टिगत लक्सर पुलिस द्वारा लगातार सगन चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान बेगमपुर लक्सर से एक व्यक्ति को 48 देसी शराब पिकनिक मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम शेर सिंह पुत्र स्वर्गीय सुजाना निवासी ग्राम अकबर पुर ऊद थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार बताया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त शेर सिंह को बेगमपुर लक्सर से 48 देसी पांवों के साथ गिरफ्तार किया गया है आयुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है,




