नशा तस्करो पर पुलिस को बड़ी कार्यवाही, दो तस्कर 22 पेटी अंग्रेजी शराब कि तस्करी करते 2 गिरफ्तार l
बहादराबाद 3 नवंबर ( महिपाल )
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार प्रमेंन्द्र डोबाल द्वारा समाज में नशा घोलने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर काम कर रही पुलिस टीम लगातार नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त कर रही है।
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा लाल पुल निकट दुर्गा चौक से टोयोटा कार से शराब तस्करी करते हुए 02 अभियुक्तोंअखिल पुत्र राम दिया निवासी ग्राम निन्दाणा, थाना महक हरियाणा एवं मोहित पुत्र खुजान सिंह, निवासी ग्राम सच्चा खेड़ा थाना नरवाणा जींद हरियाणा को 22 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा गया।




