रिपोर्ट महिपाल शर्मा
श्यामपुर पुलिस ने बचाई कुल 22 लोगों की जान
काशीपुर से हरिद्वार आ रही थी बस
बहादराबाद 16 अक्टूबर ( महिपाल (
आज दिनांक 16 अक्टूबर 2023 को समय करीब 14:00 बजे थाने के नंबर पर सूचना प्राप्त हुई की चिड़ियापुर के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस कोटा वाली नदी में फस गई है जिसमें कुल 22 यात्री फंसे हुए हैं और वह नदी की तरफ झुकाव में है किसी भी समय एक बड़ा हादसा हो सकता है इस सूचना पर तत्काल चिड़िया पर पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मी थाना श्यामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उक्त बस में से कुल 22 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और सभी यात्रियों को अन्य बस में बैठाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया । बाद में उक्त बस को क्रेन की मदद से नदी से बाहर निकाला और बस को भी उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया ।
सभी यात्रियों ने और बस चालक और परिचालक ने पुलिस का दिया धन्यवाद ।




