रिपोर्ट पहल सिंह राणा
अभियुक्त के सिर व् मुंह पर जानलेवा हमला, उपचार के दौरान एम्स में तोड़ा दम, लक्सर
दिनांक-21.08.2023 को ओमपाल पुत्र पीरूमल निवासी-ग्राम मुण्डाखेडा कंला लक्सर जिला हरिद्वार द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देते हुए बताया कि मेरे भाई जौनी उर्फ जनेश्वर के सिर व मुंह पर अभियुक्त मनोज पुत्र महेन्द्र सैनी द्वारा जानलेवा हमला किये जाने के सम्बन्ध में मु०अ०सं०-685/23 धारा-307,506 भादवि कायम व पंजीकृत कराया गया था। चोटिल जोनी को एम्स अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती था। आज दिनांक-30.08.2023 को एम्स अस्पताल ऋषिकेश से चोटिल जौनी उर्फ जनेश्वर की उपचार के दौरान मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि यानी उर्फ जनेश्वर के सर व् मुंह पर जानलेवा हमला किया गया था जिसकी मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है जिसके सम्बन्ध मे आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



