रिपोर्ट पहल सिंह
शांति व्यवस्था भंग करने पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल, लक्सर दिनांक 23 8 2023 को केशव नगरलकसर में लड़ाई झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई प्राप्त सूचना पर चेतक कर्मचारीगण तत्काल मौके पर पहुंच गए, जहां पर घरेलू विवाद को लेकर अनुज पुत्र सतपाल निवासी रूहालकी गोवर्धनपुर खानपुर हाल निवास केशव नगर लक्सर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वारअपनी पत्नी सानिया साथ के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा था मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी गणों ने काफी समझाया पर नहीं माना और मरने मरने पर उतारू हो गया, किसी संज्ञा अपराध किए जाने की दृष्टिगत देखते हुए अनुज उपरोक्त को अंतर्गत धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया, कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा अनुज पुत्र सतपाल निवासी रूहालकी खानपुर को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसको आज नियमाअनुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,



