रिपोर्ट पहल सिंह
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 300 लीटर कच्ची शराब,भट्टी 15 ड्रम लाहन बरामद l हरिद्वार ग्रामीण। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के गांव शाहपुर शीतला खेड़ा मे स्थित महाड़ी के पास मुर्गा फार्म में आबकारी विभाग की टीम द्वारा छापेमारी कर शराब, शराब निकालने कीभट्टी और उपकरण पकड़े। शनिवार को मुखबिर की खास सूचना पर आबकारी विभाग लक्सर पर्वतीय और हरिद्वार आबकारी विभाग की सयुक्त टीम ने गांव शाहपुर स्थित महाड़ी के नजदीक मुर्गा फार्म में छापेमारी कर । मौके से 15 ड्रम लाइन, 300 लीटर कच्ची शराब, शराब निकालने की भट्टी और उपकरण बरामद किये । टीम ने शराब और उपकरणों को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है। तथा 15 ड्रम लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा ने बताया की आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर 300 लीटर शराब, भट्टी,15 ड्रम लाहन पकड़ कर नष्ट किया गया है। शराब और उपकरणों को जब्त कर सीज किया गया है। शराब बनाने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कारवाही कर वारंट जारी कर आगे की कार्रवाईकी जाएगी। कोई भी आरोपी बख्शा नही जाएगा औरउन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा छापे मारने वाली टीम में इंस्पेक्टर सुरेंद्र मनोहर पताई, संजय रावत, देसाई, नरेंद्र लव शर्मा, अंकित, सुरेंद्र, अंकित तपाल, दीपचंद रावत मौजूद रहे।




