Uncategorized

चेक चोरी करने पर पुलिस किया मुकदमा दर्ज

बहादराबाद

बहादराबाद थाना क्षेत्र के फर्जी जिला पंचायत सदस्य कहलवाने वाले एक छूठ मूठ फर्जी युवक के खिलाफ चेक चोरी कराने का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश फर्जी युवक समेत अन्य दो बाप बेटे के खिलाफ भी चोरी का मुकदमा दर्ज किया हैं।

जानकारी के अनुसार थाना बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम बढ़ेडी राजपूतान में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राव वरीश उर्फ काले ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि गांव के ही फर्जी जिला पंचायत सदस्य कहलावने वाले आजम पुत्र शकील, पीरू कुरेशी और वरीश ने मिलीभगत कर उनके कार्यालय से चेक चोरी कर लिया। तीनों लोगों पर मिलीभगत कर कार्यालय से चेक चोरी का आरोप लगा हैं। वही उन्होंने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बहादराबाद पुलिस को शिकायत करने बाद उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जिसके कारण उनको कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए आजम पुत्र शकील, पीरू कुरेशी और वरीश के खिलाफ मिलीभगत कर चेक चोरी करने का मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।
थानाध्यक्ष अनिल चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है दोषी पाने पर कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *