रिपोर्ट महीपाल शर्मा
बारिश का कहर जारी, जनता में दहशत l
बहादराबाद 12 जुलाई ( महिपाल )गत माह 25 जून से शुरू हुए मानसून ने क्षेत्र में लगातार पांचवे दिन भी बारिश जारी है, गत पांच दिन की बारिश ने बहादराबाद और उसके आसपास के घाड क्षेत्र सहित भारी तबाही मचा रखी है,सबसे अधिक पानी जमालपुर खुर्द,औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद,रोशनाबाद न्यायालय परिसर,सिडकुल,रावली महदूद,सुमन नगर, रामधाम कॉलोनी,हरि आश्रय कॉलोनी,शक्ति नगर,महादेवपुरम, एक्कड़ कला,अलीपुर, अत्मलपुर बौंगला को रोहालकी आदि से जोड़ने वाले अंडर पास पर भरा हुआ है जो आवागमन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा हैं वहीं कटारपुर,शिवालिक नगर,रानीपुर,हरिद्वार सहित अधिकांश नई बसी कालोनियों का है जहां अनियोजित बसासत और प्रॉपर्टी डीलरों,कॉलोनाईजरों द्वारा जनता को सब्जबाग दिखाकर कालोनियां बसा दी हैं, जहां कभी पहले खेती हुआ करती थी आज वहां कालोनियां बसा दी गई हैं,सिडकुल की स्थापना के बाद क्षेत्र में भवन निर्माण तेजी पकड़ गया है,लेकिन कॉलोनाइजरों द्वारा खेत खलियानों,नदियों के किनारे जनता को जमीनें बेचकर वहां कालोनियां बसा दी है जिस कारण बरसात के पानी खेतों में होने वाले सरकारी बरसाती रजवाहों से होकर गुजरने वाला बरसाती पानी निकासी कि जगह कॉलोनियों में तबाही मचा रहा है, सैकड़ों घरों में भरे पानी ने आम जनता की गाढ़े पसीने कि मेहनत को बुरी तरह तबाह व बर्बाद कर दिया हैं।हाल ही में नामित महादेवपुर कालौनी में खाली प्लाट में भरे बरसाती पानी में डूब कर सात साल के मासूम कि मौत के बाद भी न तो प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया है और न ही प्रोपटरी डीलरों ने ही खाली प्लाटों में पानी जमा न होने का कोई उचित इंतजाम ही किया हैं।चारों ओर अत्यधिक मात्रा में भरा पानी जनता में दहशत पैदा कर रहा है,ओर बरसात में होने वाले जहरीले कीड़े-मकोडों मच्छरों को न्योता का डर सता रहा है जनता रात भर जाग कर अपने घरों कि रखवाली में जुटी है न जाने कब उनके घरों में पानी घुस जाए ओर उनकी मेहनत पर पानी न फिर जाए।
मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश कि चेतावनी ने जनता में दहशत उत्पन्न कर दी है, मौसम विभाग से जारी चेतावनी के अनुसार अभी पूरे सप्ताह बारिश का कहर जारी रहने वाला है।यदि मौसम विभाग कि भविष्यवाणी सही निकलती है तो आम जनता के सामने अपनी जान बचाना ही प्राथमिकता में रहेगा।




