रिपोर्ट यतेंद्र सैनी
गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बड़ी मात्रा में शिव भक्त हरिद्वार नीलकंठ गंगाजल लेने पहुंचे हैं रुड़की शहर में नहर किनारे समर्पण जन कल्याण संगठन समिति रुड़की की ओर से शिव भक्तों की सेवा में सैकड़ों भक्त दिन-रात सेवा दे रहे हैं संगठन के अध्यक्ष नरेश जी का कहना है कि शिव भक्तों के लिए अच्छे टेंट की व्यवस्था की गई है दिन-रात चाहे वे भोजन, शौचालय, नहाने के लिए स्नान ग्रह, विश्राम के लिए अच्छे टैंटो व्यवस्था की गई है संगठन के द्वारा भंडारे का आयोजन लगभग 1 सप्ताह से लगातार चल रहा है संगठन द्वारा शिव भक्तों के लिए अच्छे से अच्छे डॉक्टरों की व्यवस्था की गई है जिसमें निशुल्क दवाइयां भक्तों को दी जा रही है भंडारे में शिव भक्तों पहुंचकर बहुत ही आनंद महसूस कर रहें है संगठन को कोषाध्यक्ष शशिकांत प्रदीप गोयल महामंत्री कार्यकारी अध्यक्ष राकेश गर्ग वह नगर के वरिष्ठ समाजसेवी अनुज आत्रे संगठन के बैनर तले शिव भक्तों की सेवा में रात दिन तत्पर हैं।




