सोशल मीडिया पर वीडियो एडिट कर छवि धूलित करने वाले पर मुकदमा दर्ज l दिनांक 9,11, 2022 को खानपुर माननीय विधायक उमेश कुमार शर्मा ने अज्ञात अभियुक्त पर छवि धूलित करने व सोशल मीडिया पर वीडियो एडिट कर अपलोड किए जाने के संबंध में लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा अंतर्गत धारा 509 भादवीo व् 67 आईo टीo एक्ट कायम पंजीकृत कराया था जिसकी विवेचना वर्तमान समय में लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह दवारा संपादित की जा रही है कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि उपरोक्त मुकदमा मे गौरव वर्मा प्रकाश में आया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार लक्सर रुड़की मंगलौर ढडेरा आदि संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है तथा गौरव वर्मा के गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं l




