Uncategorized

नगर पंचायत लंढौरा में विशेष स्वच्छता साप्ताह का शुभारंभ किया गया।

नगर पंचायत लंढौरा में विशेष स्वच्छता साप्ताह का शुभारंभ किया गया।

लंढौरा। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत लंढौरा मैं विशेष स्वच्छता सप्ताह का सुभारंभ अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें समस्त सभासदगण, कार्यालय के समस्त कर्मचारी व पर्यावरण मित्र और कस्बे के व्यक्तियों ने भाग लिया। जिसमे विशेष रूप से अपने व नगर क्षेत्र अंतर्गत साफ-सफाई व गीला कूड़ा सूखा कूड़ा को घर से अलग अलग कर देने साथ ही सिंगल यूज पलास्टिक को उपयोग न करने की विस्तार से जान करी दी गई हैं। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया घरों को साफ सुथरा बनाने के लिए गीला कुंडा हरी बाल्टी वह सुखा कूड़ा नीली बाल्टी में डालें। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत स्वच्छ अभियान को सफल बनाने के लिए हम आज सभी संकल्प लेते हैं कि कहीं भी हम कूड़े-कचरे वह गंदगी को फैलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा नगर पंचायत लंढौरा को साफ सुथरा वह स्वच्छ बनाने के लिए भरपूर कोशिश करेंगे। इस अवसर पर सभी सभासदगण वे गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *