Uncategorized

अंबुजा सीमेंट के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

रिपोर्ट सोमवीर सैनी

अंबुजा सीमेंट के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

आपको बता दें आज 5 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन अंबुजा सीमेंट के प्रांगण में पेड़ों लगाकर मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण की प्रतिज्ञा के साथ हुई। पर्यावरण कार्यक्रम का संचालन श्री निलेश कुमार पांडे ने किया, इस अवसर पर प्लांट मैनेजर श्री कमल वीरेंद्र सिंह ने पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतया बंद करने पर जोर दिया । वही कार्यक्रम का समापन पौधारोपण कर एवं प्रतियोगिता में भाग लिए लोगों को पारितोषिक कर किया गया।
आपको बताते चलें कि विश्व पर्यावरण दिवस को पूरे भारत देश में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वही कार्यक्रम में निलेश कुमार पांडेय ने कहा कि पर्यावरण को बचाने तथा इसे सुरक्षित रखने के लिए हम सभी को पर्यावरण का सम्मान करना होगा, पेड़- पौधों का अधिक रोपण करना होगा तभी जाकर प्रदूषण को रोकने में भी सफलता मिलेगी। पर्यावरण को संरक्षित रखने की इस मुहिम में किसी अकेले की नहीं बल्कि सामूहिक रूप से सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा स्वयं भी करें तथा दूसरों को भी सजक करें। पर्यावरण दिवस पर कैलाश सिंगला, नितिन बत्रा, एन के नायर, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *