रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उसके कार्यकर्ताओं का आचरण उसका परिचय है।उक्त मुख्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र की कार्यसमिति में बहादराबाद में धनौरी रोड स्थित वैंकट हाल में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।उन्होंने कहा जिन कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ना है। उन्हें कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ।भारतीय जनता पार्टी नेता बनाने का काम करती है। पार्टी के संगठन की किस पर निगाहें यह किसी को नहीं पता होता ।भारतीय जनता पार्टी में कब कौन किस पद पर चले जाएं। यह उस व्यक्ति को नहीं पता होता ।उन्होंने कहा इसलिए कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित में लगातार कार्य करते रहना चाहिए और पार्टी संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक करना चाहिए। उन्होंने कहा कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में जाकर बूथ स्तर पर पार्टी के लिए प्रचार करें तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के जून माह के कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं दी। जिसमें प्रमुख रुप से सरकार के द्वारा लाभार्थियों के सम्मेलन कराना क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना, विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र में पुराने नेता की सूची बनाना, मन की बात कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की। संपर्क अभियान 20 से 30 जून तक के बीच चलेगा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया 23 जून को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन बलिदान दिवसके अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन करें । 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाएं। 25 जून को आपातकालीन दिवस के रूप में प्रबुद्ध लोगों की बैठक करें ।उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ता डिजिटल से जुड़ेंगे। जिनकी लोकेशन कार्यालय को प्राप्त होती रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों, बुद्धिजीवियों, सरकारी सेवा से निवृत्त लोगो, सहकारिता और पंचायतों के पूर्व प्रतिनिधियों,कलाकार, गायक आदि को भी भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कराए गए विकास कार्यों को विपक्षी दल पचा नहीं पा रहे हैं। जहां दूसरे देशों के प्रधानमंत्री भारत के प्रधानमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। वही भारत का विपक्ष बौखलाया हुआ है। विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आप सब को एकजुट होकर अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना है। उन्होंने कहा कि जरा सी भी चूक हुई तो आने वाली पीढ़ी कभी माफ नहीं करेगी। पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने कहा की धमी सरकार ने महिलाओं को 30% क्षितिज अधिकार देकर महिलाओं वहीं राज्य आंदोलनकारियों को 10% आरक्षण देकर राज्य की जनता का सम्मान किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने जहां गरीबों को सिलेंडर , शौचालय मुफ्त दिए हैं ।वहीं धारा 370 हटा कर कश्मीर को भारत में अभिन्न अंग घोषित किया है। उन्होंने कहा कुछ लोग दलित समाज को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उनके सपने पूरा नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि दलित समाज को जोड़ने का काम लगातार करते रहे और आगे भी करते रहेंगे ।पूर्व राज्य मंत्री सुशील चौहान ने कहा राज्य की भाजपा सरकार ने समान नागरिक संहिता कानून लाकर एक अच्छा कदम उठाया है। उसके आने वाले समय में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मांतर का मुद्दा भी गंभीर मुद्दा है जिसके लिए सरकार काफी सख्त है। उन्होंने कहा नकल विरोधी कानून बनाकर देश का पहला राज्य बना है।जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना है हरिद्वार जनपद से भाजपा सांसद को भारी मतों से जीता नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह, जिला महामंत्री आशु चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री दीपिका राठौड़, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र राठौर मंडल अध्यक्ष अमित राज ,पवन राठौड़, रीना सैनी , सुमित राजपूत ,नसीम सलमानी, नरेश जयसवाल ,उधम सिंह चौहान, मोहित चौहान ,चंदन सिंह चौहान, वीर प्रताप सिंह ,निर्मल सिंह,रूपेश चौहान,प्रदीप सैनी, विवेक सैनी, संजीव चौहान, राजवीर क्लानिया, मंजू देवी, सुनीता प्रजापति, सुनीदा यादव, पिकी , विजय पाल सैनी, तेलूराम चिनालिया, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।




