Uncategorized

हेमिल्टन बना एस॰आई॰ए क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 का चैंपियन ।

हेमिल्टन बना एस॰आई॰ए क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 का चैंपियन
बहादराबाद 14 मई ( महिपाल )
हरिद्वार के प्रकाश क्रिकेट एकेडमी में पिछले 4 हफ़्तों से चल रहा एस॰आई॰ए ॰ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 का फाइनल मैच हेमिल्टन और टी॰सी॰पी॰एल॰ के बीच संपन्न हुआ।

बहुत ही रोमांचक मुक़ाबले में हेमिल्टन ने मुक़ाबला जीत लिया।

प्रदीप राय, आई॰पी॰एस॰, कमांडेंट 40 बटालियन पी॰ए॰सी॰ , की मौजूदगी में खेले गये इस मुक़ाबले में दोनों टीमों ने जी जान लगा दी।

इस मौक़े पे हरिद्वार जनपद की अन्य इंडस्ट्रियल एसोसिएशन जैसे बी॰आई॰डी॰व॰ए , एस॰ई॰व॰ए, आर॰एस॰एस॰आई॰ए , के अधिकारी मौजूद थे। तथा सिडकुल के प्रमुख कंपनियों के प्लांट हेड एवं एचआर हेड भी उपस्थित थे।वहीं गिन्नी फिलेमेंट्स की ओर से वीके त्रिपाठी जी ने मैदान पर पहुंचकर दोनो टीमों का मनोबल बढ़ाया ,इसी के साथ मैदान में रोटरी हरिद्वार के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

सभी ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शिरकत की, जिसमें मन ऑफ़ थे मैच रहे हेमिल्टन के सतेंद्र तोमर ।
टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन रहें हेमिल्टन के रोहित सिंह, तथा टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर का अवार्ड सतेंद्र तोमर के नाम रहा वहीं मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड भी सतेंद्र तोमर ने अपने नाम किया।
बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन को 11000 की नक़द राशी सम्पूर्ण डेंटल क्लिनिक की तरफ़ से दी गयी, और मैन ऑफ़ द सीरीज को फ़ैमिली के साथ डिनर गुडविल कैटरिंग सर्विसेज़ की तरफ़ से दिया गया।
प्रदीप राय जी ने कहा की सिडकुल में खेलों के प्रोत्साहन मिलना बहुत अच्छी बात है और ऐसा चलता रहना चाहिये।

ऑर्गनाइजिंग कमेटीके सदस्य एस॰आई॰ए॰, के आलोक सारस्वत, कुलतेज सिंह, कुलजीत चौहान, जितेंद्र दास आज के पूरे मैच में सभी इंतज़ाम का जायेजा लेते नज़र आयें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *